फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोदाम में विशालकाय सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

Tue, 13 Oct 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोदाम में निकला  सांप। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पलिया कस्बे में एक गोदाम में विशालकाय सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।
विज्ञापन

राधे कुंज स्थित इब्राहिम ट्राॅली वाली गली के एक गोदाम में सांप देखा गया था। खुशीपुर पटिहन निवासी राम गोविंद की रेस्क्यू टीम को इसकी जानकारी दी गई। राम गोविंद अपनी टीम और भारत नेशन से जुड़े मित्र लाभ सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सांप की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद एक गोदाम से दूसरे गोदाम तक खोजबीन की गई। आखिरकार टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
राम गोविंद ने बताया कि सांप नाली के रास्ते गोदाम तक पहुंच गया था। गोदाम में फंस जाने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रहा था। शहर के बीचोबीच, लोगों की आवाजाही वाले इलाके में सांप का दिखना चर्चा का विषय बना रहा। रेस्क्यू के बाद टीम ने स्थानीय लोगों को जागरूक किया। उन्होंने सांपों को नुकसान न पहुंचाने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें