अब्दुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता देते छात्र छात्राएं
लखीमपुर खीरी। अबुल कलाम आज़ाद गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को भारतीय भाषा महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें जीजीआईसी की टीम विजेता रही।
हिंदी भाषा के निबंध में आर्य कन्या इंटर काॅलेज की शीतल वर्मा प्रथम, संस्कृत भाषा की निबंध प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की महक प्रथम, उर्दू भाषा की निबंध प्रतियोगिता में अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर काॅलेज की उमरा खातून प्रथम रहीं। पंजाबी भाषा की निबंध प्रतियोगिता में गुरु नानक इंटर काॅलेज के गगनदीप सिंह प्रथम, वाद विवाद प्रतियोगिता में अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज की अराईश, आर्यकन्या इंटर कॉलेज की शिवा त्रिवेदी प्रथम रहीं।
उर्दू भाषा की वाद विवाद प्रतियोगिता में अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज की सना प्रथम रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता उर्दू में उम्मे हानी प्रथम, हिंदी स्लोगन प्रतियोगिता में जीजीआईसी की रितिका यादव प्रथम, संस्कृत भाषा की स्लोगन प्रतियोगिता में राजी गौतम प्रथम, व भाषा प्रश्नोत्तरी में जीजीआईसी प्रथम, अबुल कलाम आज़ाद गर्ल्स इंटर कॉलेज द्वितीय और इस्लामिया इंटर काॅलेज की टीम तृतीय रही। सीमा टंडन सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।