फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बीपीएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक खेलकूद दिवस

विज्ञापन
बी.पी.एस पब्लिक स्कूल में  वार्षिक खेलकूद दिवस पर मौजूद बच्चे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सोमवार को मेला मैदान रोड स्थित बीपीएस पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरविंद त्रिपाठी, प्रभा त्रिपाठी व विद्यालय के निदेशक रत्नाकर शुक्ल, प्रबंधिका प्रमोदिनी शुक्ला ने मशाल जलाने व शांति के प्रतीक कबूतर को आसमान में आजाद करते हुए उद्घाटन किया। विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने चक्का चाल, बाधा दौड़, सेव वाटर, स्वच्छ भारत, हिप हॉप, पास द बॉल खेलों में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं योग, वसुधैव कुटुंबकम, फिट इंडिया विशेष तौर पर अभिभावकों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या नीलम अवस्थी ने छात्रों को बताया कि क्रीड़ाएं शारीरिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। मेडल मिलना या न मिलना महत्व नहीं रखता, बल्कि खेलते वक्त विभिन्न प्रकार के अनुभवों का अनुभव भी होता है, जो हमें जीवन पर्यन्त काम आता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें