फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को उत्पीड़न और शोषण से मुक्त कराएं

Sat, 04 Feb 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने एसपी को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने एसपी को ज्ञापन देकर विधानसभा चुनाव के दौरान चेकिंग से व्यापारियों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया है। व्यापार मंडल ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। मांग की कि इन समस्याओं का निदान कराया जाए। 
विज्ञापन

ज्ञापन मेें कहा गया कि जिले और नगर के व्यापारियों को बैंकों में अपनी धनराशि जमा करनी होती है। उसी धनराशि को स्टेटिक टीमों द्वारा रोक लिए जाने पर व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी और अपमान का शिकार होना पड़ता है। स्टेटिक टीमों के आचरण से व्यापारी समुदाय में रोष व्याप्त है। गुड वर्क दिखाने के प्रयास में स्टेटिक टीमें बैंकों का पैसा रोक रही हैं। कहा कि चेकिंग के चलते पुलिस कर्मी और यूपी डॉयल 100 की गाड़ियां भी रास्ते में रोक कर उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहे हैं। व्यापारियों द्वारा प्रयाप्त दस्तावेज दिखाने के बावजूद आर्थिक उत्पीड़न करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर धनराशि ले जाने पर चेकिंग के दौरान गोपनीयता न रहने से व्यापारी अराजक तत्वों के निशाने पर आ जाते हैं। व्यापार मंडल ने एसपी से मांग की कि इन बिंदुओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर व्यापारियों को उत्पीड़न और शोषण से मुक्त कराएं। ज्ञापन देने वाले लोगों में राजीव कुमार सर्राफ, नीति गुप्ता, पारुल गुप्ता, कृष्ण कुमार कसेरा, सुशील गुप्ता, शशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें