फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सामान्य प्रेक्षक ने सीमा पर देखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
गौरीफंटा बार्डर पर पुलिस अफसरों से जानकारी लेतीं चुनाव प्रेक्षक आर सीता लक्ष्मी। संवाद
विज्ञापन
गौरीफंटा। सामान्य प्रेक्षक आईएएस आर. सीता लक्ष्मी ने बुधवार की देर शाम भारत-नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर का जायजा लिया। नेपाल से आवागमन की एसएसबी के 39वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सतीश कुमार से जानकारी ली।
विज्ञापन

नेपाल की तरफ नेपाल एपीएफ व पुलिस के बारे में अधीनस्थों से जानकारी की। अधिकारियों से वार्ता करने के बाद उन्होंने चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश दिए। बनगवां समेत कई थारू गांवों में बने पोलिंग बूथ व मतदान केंद्रों को भी देखा। प्रेक्षक ने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित कर लें कि बूथों पर आने के लिए रास्ता सुगम होना चाहिए।
बिजली समेत अन्य व्यवस्थाओं पर भी फोकस रखने की बात कही। अधिकारियों ने गांव वालों से अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने को प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें