फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री मंत्र प्रभु को याद करने का मंत्र

Wed, 16 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
विज्ञापन
cultural - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हवन पूजन के साथ शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों साधकों ने आहुतियां डालकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

अरुणांचल प्रदेश से आए कंचन जी ने महायज्ञ में देव आह्वान कर वेदियों का पूजन कराया। उन्होंने कहा कि गायत्री महामंत्र से ही सभी देवों की आराधना होती है। उन्होंने कहा कि गायत्री सदबुद्धि की देवी और यज्ञ सत्कर्मों का पिता है। सद्भावनाओं एवं सत्प्रवृत्तियों के अभिवर्द्धन के लिए गायत्री माता और यज्ञ पिता का युग्म हर दृष्टि से सफल एवं समर्थ सिद्ध हो सकता है। इस मौके पर यज्ञ में शहीद सैनिकों की याद में भी आहुतियां डाली गईं। संगीत बद्ध भजनों की श्रृंखला कौशल जी द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। 17 नवंबर को भी यज्ञ आहुतियों का सिलसिला जारी रहेगा। 18 नवंबर को संस्कार एवं विवाह महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम की व्यवस्था में मेवाराम राठौर, गोविंद गुप्ता, रवींद्र सिंह मूडागालिब, उमानाथ गुप्ता रामपुर, ठाकुर प्रसाद शाहपुर, बाबूराम असौवा, उत्तम सिंह गुलौली, रामदीन शर्मा मगरेना के अलावा ज्ञानदीप अवस्थी, रामदिनेश वर्मा, मुरारी लाल मिश्रा आदि समेत तमाम साधक कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें