फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विवाहिता को दिया तीन तलाक, गर्भपात की दवा खिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नीमगांव निवासी सोनम ने पति व सास-ससुर समेत नौ आरोपियों पर मारपीट और तीन तलाक का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुरालियों ने गर्भपात की दवा भी खिला दी।
विज्ञापन

महिला थाने में दर्ज कराए मुकदमे में सोनम ने बताया कि 29 अक्तूबर 2022 को उसकी शादी संसारपुर निवासी हासिम के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनाें ने दहेज भी दिया था। कुछ समय बाद से ही ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मना करने पर मारते-पीटते थे। 25 अगस्त को ससुरालियों ने उसे मारापीटा और तीन तलाक दे दिया।
आरोप है कि ननद ने उसे गर्भपात की कोई दवा खिला दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति हासिम, ससुर इदरीश, सास खातून, जेठ गुफरान व रिजवान, जेठानी हिना बानो, देवर नाजिम, ननद निजहत व चाचा ससुर मो. उमर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें