ओयल। कार सवार युवकों ने सोमवार की रात करीब 10 बजे एमसीएच विंग परिसर में जमकर उत्पात मचाया।
युवक शराब के नशे में धुत थे। पहले तो वह अस्पताल परिसर के चारों ओर तेज रफ्तार से कार दौड़ाते और गाना बजाते रहे। इसी बीच जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स अमित पांडेय अपनी कार में रखी पानी की बोतल लेने बाहर आए तो युवकों ने उनसे अभद्रता की। विवाद बढ़ने पर नशे में धुत युवकों ने साथियों को बुला लिया। उसकी कार के सभी शीशे तोड़ डाले। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत चौकी ओयल पर की। पुलिस ने बताया कि मामले में प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है। जांच की जा रही है। संवाद