फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने ब्लड कैंसर से पीड़ित शोध छात्र के इलाज को दिए 10 लाख

विज्ञापन
gave 10 lakh rupees financial help for a research scholar
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानवीय व्यक्तित्व सामने आया है। उन्होंने जनपद के ब्लड कैंसर से पीड़ित आईआईटी के शोध छात्र आशीष दीक्षित के बारे में सोशल मीडिया से मिली जानकारी पर संज्ञान लेते हुए एसजीपीजीआई में भर्ती शोध छात्र के इलाज के लिए नियमों को शिथिल करते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी के वनकर्मी अशोक कुमार दीक्षित का एकलौता पुत्र आशीष दीक्षित ब्लड कैंसर से पीड़ित है। उसका इलाज एसजीपीजीआई लखनऊ में चल रहा है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के शोध छात्र आशीष दीक्षित की मदद के लिए आईआईटी छात्रों ने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन शुरू किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिली थी। आशीष दीक्षित के पिता के शासकीय सेवा में होने और आशीष को स्कालरशिप मिलने की वजह से मदद मिलने मे अड़चन आ रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अड़चनों को दूर करते हुए मानवता को प्राथमिकता देते हुए नियमों को शिथिल करते आशीष के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 लाख रुपये की मदद दी है। 27 वर्षीय मेधावी छात्र आशीष दीक्षित गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना के मूल निवासी हैं और वर्तमान में आईआईटी रुड़की में शोध छात्र के रूप में अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें