फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा पशुओं के लिए बनेगी गौशाला      

Fri, 23 Jun 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो     निघासन।
विज्ञापन
गौशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव बैरिया में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बाबा रामदास का ऐलान      
विज्ञापन

विधायक रामकुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकता का पाठ       
 बैरिया में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बैरिया मंदिर के बाबा रामदास ने दस एकड़ भूमि में बेसहारा पशुओं की गौशाला बनाने की घोषणा की है। विधायक रामकुमार वर्मा ने गौशाला बनवाने में क्षेत्रीय लोगों से मदद करने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ भी पढ़ाया। भाजपा जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
बैठक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बैरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही कोई भी पार्टी आगे बढ़ सकती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत कर पार्टी को और अधिक मजबूत करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी कर्मचारी अपनी मानसिक स्थित सुधार लें, अन्यथा उन पर भी  कार्रवाई होना निश्चित है। विधायक रामकुमार वर्मा ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी अपना बोरिया बिस्तर बांध लें। उनको इस विधानसभा में रहने की जरूरत नहीं है। बैठक को अशोक चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में आशुतोष मिश्रा, दयाशंकर मौर्य,  देवेंद्र चतुर्वेदी, कमलेश मिश्रा मोनू, बाबा रामभूषण, दिलीप शुक्ला, सर्वजीत श्याम किशोर शुक्ला, रामप्रताप, दामोदर प्रसाद मौर्य, रामासरे यादव, कमलेश वर्मा, कृष्णानंद अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे। संचालन विनोद लोधी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपाल लगाई
कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में एसडीएम अखिलेश यादव, तहसीलदार पूरन सिंह राना और पढुआ चौकी इंचार्ज विपिन यादव ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें