फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला कारागार में गोशाला खुली, बंदी करेंगे संचालन

Tue, 24 Jun 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला कारागार परिसर में गोशाला की स्थापना कराई गई है। सोमवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। डीएम कहा कि इस गोशाला का संचालन बंदियों से कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कारागार अब केवल दंड की नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्निर्माण की प्रयोगशाला बननी चाहिए। डीएम ने गोशाला में संरक्षित गोवंशीय पशुओं की नियमित देख-रेख निर्देश दिए। पशुओं के चारे, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा और देखरेख की सतत निगरानी के लिए कहा।
इसके बाद डीएम और एसपी ने वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा, इलाज, परामर्श और कानूनी मदद की उपलब्धता से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली। रिकॉर्ड रजिस्टर, शिकायत निवारण प्रक्रिया और परामर्श सेवा की स्थिति देखी। डीएम ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर केवल एक भवन नहीं, बल्कि संकट में फंसी महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें