फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया गैस टैंकर, बुजुर्ग की मौत, 13 घायल

Wed, 29 Jan 2025 02:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर गैस टैंकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया, जिससे एक श्रद्धालु की मौत हो गई। कई घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर भीकमपुर नहर पुल के निकट तेज रफ्तार इंडेन गैस टैंकर की श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे टैंकर पलट गया, जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटते हुए गहरी खंदक में जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर भीखमपुर पुलिस पिकेट के सिपाही पहुंच गए। घायलों को निजी वाहन से भेजा गया। बाद में पहुंचे मितौली और हैदराबाद पुलिस बल ने मौजूद भीड़ को टैंकर के पास से हटाया।

विज्ञापन


भीखमपुर क्षेत्र के ग्राम पचपेड़वा से तमाम श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से मौनी अमावस्या पर टेढ़ेनाथ धाम जा रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदी की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार गैस टैंकर सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया, जिससे ट्रैक्टर का कुंडा टूट गया। ट्रैक्टर ट्रॉली आठ फीट गहरे खंदक में जा गिरा। ट्रैक्टर पर बैठे पचपेड़वा निवासी कैलाश मिश्रा महात्मा (60 वर्ष) की मौत हो गई। 

विज्ञापन

ये लोग हुए घायल 
सौरभ वाजपेयी (28 वर्ष)  निवासी लखीमपुर गंभीर घायल हो गए। इसके अलावा रामहेत (35 वर्ष), रोहिणी देवी (22 वर्ष), सुभाषिनी देवी (50 वर्ष), अंजलि देवी (17 वर्ष), गायत्री देवी (35 वर्ष), रिंकी देवी (32 वर्ष), डुग्गू (5 वर्ष), सार्थक (5 वर्ष), शिवांगी देवी (18), मोना देवी (20 वर्ष), दिव्यांशी देवी (22 वर्ष) व नितिन (22 वर्ष) भी घायल हुए हैं। मौके पर एंबुलेंस के नहीं पहुंच पाने के कारण सभी को निजी वाहन से मितौली भेजा गया, जबकि गंभीर घायल सौरभ वाजपेयी को 112 से जिला अस्पताल भेजा गया।

पचपेड़वा से मौके पर पहुंचे मृतक कैलाश के भतीजे विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक उनके सगे चाचा थे। हादसे के बाद मौके पर मितौली, हैदराबाद और नीमगांव के थानाध्यक्ष पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। गैस रिसाव न हो इसलिए मौजूद भीड़ को टैंकर से 500 मीटर दूर कर दिया। टैंकर को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई है। 
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। टैंकर को हटाने के प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे कुछ श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। हादसे में एक श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें