फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गंगाकली की अचानक तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
गंगाकल की इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
बांकेगंज। गोला रेंज के राजकीय कृषि बीज भंडार प्रक्षेत्र में सक्रिय तेंदुए को खोजने के लिए एक माह पहले दुधवा से आई 70 वर्षीय मादा हाथी गंगाकली की मंगलवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिस्वाल ने बताया कि गंगाकली के मूत्र में खून के कुछ कण दिखाई देने पर इसकी सूचना महावतों ने दी। गोला पशु चिकित्सालय के डॉ. मोहम्मद फारूख और डॉ. सुरेंद्र चंद्रा से गंगाकली का इलाज कराया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार है। उन्होंने बताया तेंदुए के पकड़े जाने के बाद दोनों मादा हाथी गंगाकली और डायना को बुधवार सुबह वापस दुधवा भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें