फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मनाया जाएगा गंगा दशहरा पर्व : महंत प्रमोद

Tue, 26 May 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चंद्रकला आश्रम एवं संस्कृत विद्यापीठ देवकली तीर्थ स्थल के महंत प्रमोद ने बताया कि इस वर्ष गंगा दशहरा पर्व 26 मई मंगलवार को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मलमास में सामान्यतः बड़े पर्व-त्योहार नहीं पड़ते, लेकिन जेठ माह में मलमास होने पर गंगा दशहरा इसी अवधि में मनाया जाता है।
विज्ञापन

बताया कि निर्णय सिंधु और हेमाद्रि में वर्णित वाराहपुराण के अनुसार जेठ माह की दशमी तिथि, मंगलवार और हस्त नक्षत्र में मां गंगा का स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह दशमी तिथि दस प्रकार के पापों का नाश करने वाली मानी जाती है।
उन्होंने बताया कि 26 मई मंगलवार को उदया तिथि में दशमी रहेगी। सुबह 6:55 बजे तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो 27 मई बुधवार सुबह 7:45 बजे तक रहेगा। मंगलवार, दशमी तिथि और हस्त नक्षत्र का संयोग 26 मई को पड़ने के कारण इसी दिन गंगा दशहरा पर्व मनाना शास्त्रसम्मत और श्रेष्ठ माना गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें