मोहम्मदी। लॉकडाउन के चलते गंगा दशहरा पर गोमती तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ नाममात्र को देखने को मिली।
गोमती नदी के इमलिया घाट पर स्नान करते लोगों की इतनी भीड़ होती थी कि पैर रखने को जगह नहीं मिलती थी लेकिन सोमवार को कुछ ही लोगों को यहां स्नान करते देखा तो कुछ लोगों ने यहां बाटी चोखा बनाकर स्नान पर्व का आनंद उठाया। केहुआ गांव निवासी रमेश सिंह ने कहा कि दशहरा पर गोमती के इमलिया घाट पर क्षेत्र के हजारों लोग स्नान करने आते थे लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस बार भीड़ नहीं दिखी।
मूड़ा गालिब गांव निवासी ब्रजेश गुप्ता का कहना है कि गोमती नदी से सिद्ध बाबा के स्थान तक खूब भीड़ होती थी। मोहम्मदी, रेहरिया, पिपरिया, मझिगवां के सैकड़ों दुकानदार मेले में दुकान लगाते थे। इस बार कोई दुकानदार नहीं आया। जिससे मंदिर में प्रसाद भी नहीं चढ़ाया जा सका। संवाद