पलिया तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देतीं ऐपवा की महिलाएं।
पलियाकलां। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की महिलाओं ने अयोध्या सरजू एक्सप्रेस में महिला कांस्टेबल के साथ सामूहिक दुष्कर्म की निंदा करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्तिकेय सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर दंड देने की मांग की गई। साथ ही महिलाओं पर बढ़ती हिंसा पर रोक लगाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने, ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है। इस दौरान ऐपवा की जिलाध्यक्ष आरती राय, राजकुमारी, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, बेबी गुप्ता, शांति देवी, श्यामवती देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद