लखीमपुर खीरी। हड़ताल के चलते गवान के पेश न हो पाने के कारण तिकुनिया हिंसा की सुनवाई सोमवार को टल गई। अब बीस सितंबर को गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
मामले की सुनवाई एडीजे सुनील वर्मा की अदालत में चल रही है। सोमवार को डीजीसी अरविंद त्रिपाठी से अभियोजन पक्ष के गवाह पेश करने के लिए कहा गया तो उन्होंने बताया बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक हड़ताल के कारण गवाह अदालत नहीं आ सके हैं। वहीं, दूसरी पक्ष के अधिकतर वकील भी अदालती कामकाज से दूर रहे।
लिहाजा अदालत ने मामले की सुनवाई आगे बढ़ते हुए 20 सितंबर की तारीख नियत की है। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी और वादी के व्यक्तिगत अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना को निर्देशित किया है कि अगली तारीख पर वह गवाह पेश करना सुनिश्चित करें। संवाद