फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू

Sat, 24 Oct 2015 10:49 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में शनिवार से प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई। शनिवार को जिले के आठ विकास खंडों के पुरुष वर्ग के शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई। यहां प्रशिक्षु शिक्षकों के मूल प्रमाणपत्र जमा कराए गए। इसके बाद इन शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति दे दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में लगभग 4000 प्रशिक्षु शिक्षकों की तैनाती हुई थी। इन शिक्षकों को तीन माह का व्यवहारिक और तीन माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया इसके बाद परीक्षा कराई गई। परीक्षा होने के बाद सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई। शनिवार को जिले के आठ विकास खंडों की काउंसिलिंग प्राथमिक विद्यालय महाराज नगर में की गई। प्रथम दिन यहां मितौली, ईसानगर, मोहम्मदी, बिजुआ, कुंभी, बांकेगंज, बेहजम और धौरहरा विकास खंडों के प्रशिक्षु शिक्षकों की काउंसिलिंग कराई गई इसके लिए आठ काउंटर बनाए गए। बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने सभी प्रशिक्षु शिक्षकों के मूल प्रमाणपत्रों की चेकिंग की और प्रमाणपत्र जमा किए। इस दौरान काउंसिलिंग कराने वालों की दिन भर भीड़ जुटी रही। काउंसिलिंग कराने के लिए प्रशिक्षु शिक्षक कई घंटे तक लंबी-लंबी कतारों में लगे रहे। रविवार को यहां अन्य छूटे हुए पुरुष वर्ग की काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद 26 और 27 अक्तूबर को महिला प्रशिक्षु शिक्षकों की काउंसिलिंग की जाएगी। काउंसिलिंग पूरी हो जाने के बाद इन शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति दे दी जाएगी।
काउसंलिंग के दौरान रहीं अव्यवस्थाएं
काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों की संख्या के हिसाब से काउंटर न होने से अभ्यर्थी घंटों लाइन में लगे रहे तथा काउंटरों पर भीड़ रही। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय का प्रागंण पूरी तरह से अभ्यर्थियों से भरा रहा। इसलिए अभ्यर्थियों को अपने कागज आदि तैयार करने के  लिए भी जगह नहीं मिली। अभ्यर्थियों ने फुटपाथ और जमीन पर बैठकर अपने कागजात तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें