औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
भाकियू (रा) जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी का मामला
भाकियू (राष्ट्रवादी) के जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला उर्फ श्यामू की गिरफ्तारी के विरोध में समर्थकों ने शुक्रवार को हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। करीब तीन घंटे बाद एडीएम और एएसपी के आश्वासन पर जाम खुला था, जिसके बाद एसपी मनोज कुमार झा ने फत्तेपुर चौकी इंचार्ज अरविंद शुक्ला को हटाकर पलिया का एसएसआई बना दिया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइंस में तैनात एसआई विपिन यादव को फत्तेपुर का चौकी इंचार्ज बनाया है।
बता दें कि भाकियू जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला उर्फ श्यामू की अगुवाई में समर्थकों ने गोहत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए फत्तेपुर पुलिस चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद मैगलगंज पुलिस ने जिलाध्यक्ष श्यामू समेत 19 नामजद लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। फिर बृहस्पतिवार को पुलिस ने जिलाध्यक्ष श्यामू को गिरफ्तार कर चालान भेजा था, जिससे गुस्साए संगठन के लोगों ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे जाम कर रिहाई की मांग की थी। एडीएम उमेश कुमार पांडेय और एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कहते हुए जिलाध्यक्ष की रिहाई सोमवार तक कराने का आश्वासन दिया था। पुलिस-प्रशासन को भी इस मामले को इतना तूल पकड़ने की उम्मीद नहीं थी। लिहाजा अब पुलिस-प्रशासन भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। असल चुनौती तो सोमवार को सामने आएगी, क्योंकि इसी दिन जिलाध्यक्ष की रिहाई का उनके समर्थकों को इंतजार है।
मढ़िया घाट के चौकी इंचार्ज हटाए गए
लखीमपुर खीरी। एसपी मनोज कुमार झा ने मैगलगंज थाने की मढ़िया घाट चौकी के इंचार्ज एसएन सिंह को हटाकर उन्हें फूलबेहड़ का एसएसआई बनाया है। इनके स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं की है। इसके अलावा कोतवाली सदर के कांस्टेबल श्यामकुमार को थाना पलिया, मैगलगंज के कांस्टेबल कृष्ण कुमार रावत को थाना मैलानी, पलिया के कांस्टेबल दिलीप शुक्ला को कोतवाली सदर और कोतवाली सदर के कांस्टेबल संजय शर्मा को फूलबेहड़ भेजा गया है।