फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए टीमों ने मिठाई दुकानों पर छापे मारे, पांच नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अभियान के तहत शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीमों ने शनिवार को सभी तहसीलों में दुकानों पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में नई बस्ती, सीतापुर रोड, मेला मैदान, गोला देहात, धौरहरा, मोहम्मदी में छापा मारकर दूध, पेड़ा, कुंदा, खोया, बर्फी, मिल्क केक आदि के पांच नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार वर्मा, आदित्य वर्मा, कुलदीप कुमार दीक्षित, मनोज कुमार प्रथम, अजय कुमार सोनी व जावेद अख्तर सिद्दीकी ने दूसरी तहसील क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि खाद्य पदार्थ में मिलावट की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई जारी है। अभी तक 25 नमूने लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें