फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों की भर्ती में लागू होगा 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी वर्करों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया चालू है, लेकिन इसके पूरा होने से पहले शासन ने 20 अक्तूबर 2021 को आदेश जारी कर 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आरक्षण का लाभ पात्रों को दिए जाने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद चयन प्रक्रिया बाधित हो गई है। क्योंकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने के संबंध में कोई मार्गदर्शन नहीं दिया गया था। भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में भी इस 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण के बारे में कोई निर्देश नहीं दिए गए थे। लिहाजा अधिकारी अपने उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लेने में जुटे हैं, जिससे चयन प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि अनारक्षित वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को चयन प्रक्रिया में 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। इसके क्रियान्वयन के लिए उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें