फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने दूध समेत कई खाद्य पदार्थों के छह नमूने भरे

विज्ञापन
दूध के सैम्पल भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर दूध, मिल्क क्रीम, बिस्कुट, सोयाबीन तेल, मैदा के नमूने भरे।
विज्ञापन

टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार वर्मा, आदित्य वर्मा, प्रीति वर्मा, मनोज कुमार प्रथम व कुलदीप कुमार दीक्षित ने लखीमपुर तहसील, लखीमपुर नगर पालिका, मोहम्मदी व गोला नगर पालिका क्षेत्र से मिल्क क्रीम, भैंस दूध, बिस्कुट, मैदा, मिश्रित दूध व सोयाबीन तेल कुल छह नमूने भरे। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप दीक्षित ने गोला नगर पालिका क्षेत्र में दूषित 70 लीटर दूध नष्ट कराया। अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि खाद्य पदार्थ मे मिलावट की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें