फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलों और फलाहारी सब्जी पर छाई महंगाई

Mon, 12 Oct 2015 07:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र मंगलवार से शुरू हो रहे हैं, जिसके चलते फलों और फलहारी सब्जियों पर महंगाई छा गई है। पिछले एक सप्ताह में मखाना, मेवा, फल, कुट्टू का आटा, साबूदाना, मूंगफली के दानों की कीमत में 20 से 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं पिछले एक सप्ताह के भीतर दाल, चावल, सब्जी, मसाले की कीमत भी दस फीसदी से ज्यादा बढ़ गई हैं। कुछ चीजों के दाम में वृद्धि के कारण तो समझ में आते हैं, मगर ज्यादातर चीजों में अनावश्यक रूप से तेजी आई है। उदाहरण के लिए जो टमाटर थोक में 30 रुपये किलो बिक रहा है। उसके फुटकर मंडी में 40 रुपये वसूले जा रहे हैं। इधर, अरहर की दाल में तेजी लगातार जारी है। पिछले सप्ताह यह फुटकर में लगभग 150 रुपये किलो थी, जो अब 180 रुपये किलो तक आ गई है।
विज्ञापन

फुटकर बाजार में यह बढ़ीं कीमतें
सामान             सात दिन पहले                            आज के भाव
केला               30 रुपये दर्जन                           40 रुपये  प्रति दर्जन
सेब                60 से 80 रुपये                           60 से 100 रुपये प्रति किलो
अनार              35 से 80 रुपये                          40 से 95 रुपये प्रति किलो
मोसम्मी           30 से 40 रुपये                           40 से 50 रुपये प्रति किलो
मखाना साबुत    35 रुपये प्रति सौ ग्राम                    40 रुपये प्रति सौ ग्राम
कुटू आटा        120 रुपये प्रति किग्रा                    160 प्रति किलो
साबूदाना          40 से 45 रुपये आधा किलो           50 से 60 रुपये आधा किलो
नारियल कच्चा   25 से 30 रुपये प्रति पीस               40 से 50 रु प्रति पीस
अरहर            140 से 150 रुपये प्रति किलो          150 से 180 रुपये प्रति किलो
अलग-अलग हैं बाजार भाव
शहर की सब्जी मंडी में कद्दू 18 से 20 रुपये किलो बिक रहा है तो मेन सड़कों पर सजी दुकानों पर ये 20 से 25 रुपये के आसपास है। इसी तरह सदर चौराहे पर जो केला 40 रुपये दर्जन है, वह मोहल्लों में सजी दुकानों पर 50 रुपये तक में बिक रहा है। इसी तरह आफीसर्स कॉलोनी, सिविल लाइंस और नौरंगाबाद की दुकानों में भी दामों में अंतर है। शहर के किनारे वाले इलाकों की सब्जी मंडी में जहां आसपास के गांवों से भी सब्जी आती है, वहां दाम कुछ कम हैं।
थोक भाव हुए कम, त्योहार का असर नहीं पड़ेगा
सब्जी आढ़ती इकबाल हसन के अनुसार हफ्ते भर पहले प्याज और टमाटर के भाव ट्रकों की हड़ताल की वजह से 50 से 60 रुपये किलो तक पहुंच गए थे। मगर अब स्थिति सामान्य है। टमाटर का थोक भाव इस समय बीस रुपये किलो है, जबकि प्याज आज 30 से 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। त्योहार का कोई असर फिलहाल सब्जियों के दाम पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें