फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा और बांकेगंज के फ्रंटलाइन वर्कर्स को किया सम्मानित

Fri, 01 Aug 2025 10:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आईटीआई में मौजूद विधायक व समूह की महिलाएं-स्रोत सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आईटीआई परिसर में शुक्रवार को संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह व आकांक्षा हाट का आयोजन किया गया। इसमें धौरहरा और बांकेगंज विकासखंडों के फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

धौरहरा विकासखंड ने स्वास्थ्य, पोषण, कृषि व सामाजिक विकास से जुड़े छह इंडीकेटर्स में लक्ष्य प्राप्त किया। वहीं, बांकेगंज ने तीन इंडीकेटर्स में बेहतर प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के लिए दोनों विकासखंडों के कर्मठ कार्मिकों को समारोह में प्रशस्तिपत्र और पदक प्रदान किए गए। बतौर मुख्य अतिथि विधायक सदर योगेश वर्मा और विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी ने समारोह में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने योजनाओं को पारदर्शिता के साथ जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वहां लगाए गए आकांक्षा हाट में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों के बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का उद्देश्य वोकल फॉर लोकल यानी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना रहा। इसमें सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, डीडीओ गजेंद्र सिंह, पीडी एसएन चौरसिया, बीएसए प्रवीण तिवारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार जितेंद्र कुमार, डीएसटीओ अरविंद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें