लखीमपुर खीरी। एलआरपी से मेला मैदान रोड के चौड़ीकरण के लिए विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते दो से 10 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह छह से 10 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि 33/11 केवी गढ़ी और छाउछ उपकेंद्रों से जुड़ी लाइनों की शिफ्टिंग होगी। इसके तहत दो अगस्त को श्याम नगर, बरखेड़ा, पंजाबी कॉलोनी गेट व राजगढ़, तीन अगस्त को छाउछ व छाउछ नवीन उपकेंद्र क्षेत्र, चार अगस्त को बालूडीह चौराहा से शर्मा पेट्रोल पंप, पांच व छह अगस्त को महेवागंज पुल से नायरा पेट्रोल पंप, सात व आठ अगस्त को नायरा पेट्रोल पंप से चिकवा मंडी तथा नौ व 10 अगस्त को चिकवा मंडी से मेला मैदान चौराहे तक बिजली आपूर्ति सुबह छह से 10 बजे तक बंद रहेगी। संवाद