फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौका नदी में 8.34 करोड़ से होगी सिल्ट सफाई, काम शुरू

Fri, 18 Dec 2015 07:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चौका नदी में जमा सिल्ट की सफाई का काम शुरू हो गया है। सिल्ट सफाई और क्षमता संवर्धन के इस काम के लिए प्रदेश सरकार ने आठ करोड़ 34 लाख की धनराशि मंजूर की है। इस धनराशि से शारदा पोषक नहर के चौका साइफन से सकेथू तक सिल्ट सफाई का काम किया जाएगा। चौका में सिल्ट सफाई हो जाने के बाद आस पास के खेतों में जलभराव की समस्या से किसानों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक उत्कर्ष वर्मा के प्रतिनिधि अशोक वर्मा ने बताया कि चौका नदी में शारदा पोषक नहर के साइफन के पास सिल्ट जमा हो जाने से नदी उथली हो गई है। इससे आसपास के खेतों में जलभराव होता था और किसानों की फसलें नष्ट हो जाती थी। विधायक उत्कर्ष वर्मा ने किसानों की इस बड़ी समस्या से प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह को अवगत कराया और चौका नदी की सफाई और क्षमता वृद्धि की मांग की। इस पर सिंचाई मंत्री ने आठ करोड़ 34 लाख रुपये स्वीकृत किए यह धनराशि अवमुक्त भी हो गई है। यह काम पूरा हो जाने पर किसानों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और हर साल नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।
विधायक प्रतिनिधि ने यह भी बताया कि ब्लाक नकहा में बैजनाथपुरवा-पटना के पास चौका नदी पर पुल निर्माण के लिए विघायक उत्कर्ष वर्मा ने चार करोड़ 63 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई है। पुल निर्माण का काम जल्दी ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें