फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बार-बार बदल रहा मौसम खड़ी कर रहा मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हर दिन बदल रहा मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। सर्द-गर्म के चलते सर्दी-जुकाम, बुखार आदि की समस्या बढ़ी। ब्लड प्रेशर, शुगर के मरीजोंं की भी मुश्किल बढ़ी है। सरकारी के साथ ही निजी अस्पतालों में मरीज बढ़े हैं। डॉक्टर मरीजों का उपचार करने के साथ ही उनको बचाव के सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को 650 से अधिक मरीज दवा लेने पहुंचे। जिसमें 20 प्रतिशत मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार आदि के रहे।
जबकि 10 प्रतिशत मरीज दर्द से पीड़ित रहे। सर्दी में सांस रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। सर्दी में सांस नली सिकुड़ जाती है, जिसकी वजह से सांस लेने की तकलीफ बढ़ी है।
डॉक्टर रोहित पाठक ने बताया कि कई दिनों से मौसम बदल रहा है। दोपहर को धूप होती और सुबह-शाम अधिक ठंड होने की वजह से लोग बीमारी की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। आयुर्वेदिक डॉ. हरबंश कुमार ने बताया कि सर्दी का यह मौसम बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा हावी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें