फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कल से शुरू होगा मुफ्त राशन वितरण

Wed, 11 Mar 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला पूर्ति विभाग ने नि:शुल्क राशन वितरण की तिथि जारी कर दी है। 12 से 28 मार्च तक जिले की सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इस बार अंत्योदय कार्डधारकों को राशन के साथ चीनी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन दिया जाएगा, जिसमें दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल शामिल होगा। वहीं अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो राशन मिलेगा, जिसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अंत्योदय लाभार्थियों को जनवरी, फरवरी और मार्च के लिए प्रति माह तीन किलो चीनी भी दी जाएगी, जिसकी कीमत 18 रुपये प्रति किलो होगी। राशन वितरण का समय सुबह आठ से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो से शाम छह बजे तक तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें