फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जालसाजों ने नकली सोने का बिस्कुट देकर की लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। अयोध्या में सोने के बिस्कुट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को अयोध्या पुलिस ने पकड़ा है। इसमें कुछ लोग सिंगाही के भी शामिल हैं। अयोध्या पुलिस में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जनपद अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को निघासन के जालसाजों ने फोन कर बताया कि उनके पास कुछ सोने के बिस्किट हैं। वह चाहें तो उसे सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। युवक सोने के बिस्कुट लेने अयोध्या से निघासन आ पहुंचा। यहां सिसैया क्रशर के पास जालसाजों ने नकली सोने के बिस्कुट देकर पंद्रह लाख रुपये ले लिए।
युवक ने जब बिस्कुट की जांच कराई तो वह नकली सोना निकला। ठगी का शिकार होने के बाद युवक ने अपने स्थानीय थाना पर सूचना देकर मुकदमा पंजीकृत करवाया। मंगलवार को जनपद अयोध्या से एसओजी टीम थाना निघासन अंतर्गत गांव मिर्जागंज पहुंची। वहां से इस अपराध में शामिल रेहान, मुजीम खां व मुजीम की पत्नी को गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार शाम को अयोध्या की एसओजी फिर मिर्जागंज गांव पहुंची। जहां से एजाज हुसैन व उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। उधर, निघासन पुलिस ने कुछ भी बताने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें