लखीमपुर खीरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र में जिस तरह से बिजली अफसरों की लापरवाही से हादसा हुआ, उसी तरह के हादसे लखीमपुर शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में भी हो सकते हैं। यहां जगह-जगह जर्जर तार, टूटे व झुके खंभे हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं, ट्रांसफार्मर भी खुले में रखे हैं। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग कई बार उठाई, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। रीवैंप योजना के तहत कार्य भी शिथिल चल रहा है।
लखीमपुर डिवीजन में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। शहर का सबसे खौफनाक चौराहा नौरंगाबाद है। यहां पर तारों से लदा बिजली का खंभा काफी झुक गया है। यह कभी भी धराशायी हो सकता। शिकायत के बाद भी इसे हटाया नहीं गयाा। शहर में शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला होगा जहां बिजली के जर्जर तार झूलते न हो।
स्कूल के गेट पर लटक रहे जर्जर तार
फोटो: 35, 36
पसगवां। जंगबहादुरगंज में जर्जर और कमजोर तार सड़कों और प्राथमिक विद्यालय के गेट के सामने लटक रहे हैं। यहां कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नेशनल हाईवे से पुलिस चौकी मार्ग और प्राथमिक विद्यालय के सामने विद्युत तार कमजोर और जर्जर हैं।
-
घरों के ऊपर से गुजर रहे जर्जर तार
फोटो- 38
संसारपुर। कस्बे में हाईटेंशन लाइन गोवर्धन लाल गुप्ता, राजू गुप्ता, किशोर गुप्ता के मकानों के ऊपर से होकर गुजर रही है, जिससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है। गोवर्धन लाल गुप्ता ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
जान जोखिम में डाल रह रहे लोग
फोटो 39, 40
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्लों और आसपास के क्षेत्र में छतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन और गली मोहल्ले में झूलते बिजली के तार लोगों के जोखिम बने हैं। सभी मोहल्लों में एक ही बिजली खंभे पर सैकड़ाें कनेक्शन धारकों की बिजली केबिलें झूल रही हैं। आसपास के क्षेत्र में सर्वोदय नगर, अर्जुन नगर, द्वारिका गंज, भवानीगंज आदि स्थान पर बिजली के खंभे झुक गए हैं जिन पर तारों के गुच्छे झूल रहे हैं। अलीगंज पुनर्भू ग्रंट, गुप्ता कॉलोनी, अर्जुन नगर कॉलोनी मथुरा नगर आदि स्थानों पर छतों के ऊपर से हाई टेंशन लाइन निकली हैं। एसडीओ विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत जर्जर लाइनें, बिजली के खंभे बदलवाने का कार्य कराया जा रहा है।
कई सालों से झुका हैं बिजली खंभा
फोटो: 42
उचौलिया। गांव सोनौवा में 11 केवीए लाइन का पोल कई साल से झुका हुआ है। यहां झूलते तारों में बग्घी छूने से 2017 में बिजली करंट लगने से दो बरातियों और बग्घी के घोड़े की मौत हो गयी थी।
वर्जन:
जर्जर तार व खंभों को बदलने की कार्ययोजना पहले ही तैयार की जा चुकी है। बिना बिजली कटौती किए काम होना संभव नहीं है। भीषण गर्मी में कटौती न हो इस वजह से काम नहीं हो पा रहे। नौरंगाबाद का खंभा बदलने की भी कार्ययोजना पहले से तैयार है।
रामशब्द, अधीक्षण अभियंता, लखीमपुर सर्किल
जंगबहादुरगंज में इस तरह जर्जर विद्युत तार झुलते हुए। संवाद
जंगबहादुरगंज में इस तरह जर्जर विद्युत तार झुलते हुए। संवाद
जंगबहादुरगंज में इस तरह जर्जर विद्युत तार झुलते हुए। संवाद
जंगबहादुरगंज में इस तरह जर्जर विद्युत तार झुलते हुए। संवाद
जंगबहादुरगंज में इस तरह जर्जर विद्युत तार झुलते हुए। संवाद
जंगबहादुरगंज में इस तरह जर्जर विद्युत तार झुलते हुए। संवाद