फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्राचार्य से मिले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, बनी सहमति

Sat, 03 Oct 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला चिकित्सालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राधे की बेटी की मौत के मामले में जीपीएफ अग्रिम भुगतान में देरी का आरोप लगा है। इसे लेकर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज देवकली में प्राचार्य और चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। प्राचार्य की ओर से कार्रवाई के आश्वासन के बाद संघ ने पूर्व में घोषित कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों के अनुसार, राधे की बेटी को 23 सितंबर को इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इलाज के लिए राधे ने 24 सितंबर को संबंधित बाबू के पास जीपीएफ अग्रिम भुगतान का आवेदन दिया था। संघ का आरोप है कि आवेदन स्वीकृत होने के बावजूद भुगतान में देरी हुई। 29 सितंबर तक धनराशि खाते में नहीं पहुंच सकी। इसी दौरान बच्ची की मौत हो गई।
संघ पदाधिकारियों के मुताबिक, प्राचार्य ने संबंधित लिपिक रमेश गोयल का वेतन सुधार होने तक बाधित करने की बात कही है। संगठन की सहमति के बाद ही वेतन आहरित किए जाने की बात कही गई। वार्ता को संतोषजनक बताते हुए संघ ने दो अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन स्थगित कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला मंत्री राकेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें