फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चौदह दिवसीय खेल महोत्सव की शुरुआत आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका चौदह दिवसीय खेल महोत्सव कराएगी। इसमें 13 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें 755 खिलाड़ियों को प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में सेवानिवृत्त खेल शिक्षक श्याममूर्ति शुक्ल और पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू ने आयोजन की रुपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि एक से चौदह नवंबर तक मैराथन, एथलीट, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो,क्रिकेट, टेबल टेनिस, फुटबॉल, शतरंज, बैडमिंटन, ताइक्वांडो और हॉकी जैसे 13 खेलों की प्रतियोगिताएं होगी। एक नवंबर की सुबह 7 बजे से 12.50 किलोमीटर की एकता मैराथन दौड़ के साथ महोत्सव की शुरुआत स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम से होगी।
दो और तीन नवंबर को सुबह 9 बजे कबड्डी प्रतियोगिता गांधी स्मारक विद्यालय में होगी। चार नवंबर को सुबह 9 बजे लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल चिल्ड्रेन एकेडमी में होगी। पांच व छह नवंबर खो-खो प्रतियोगिता लालबहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज में होगी। सात नवंबर को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सीजीएनपीजी कालेज में किया गया है। सात नवंबर को टेबल टेनिस कृषक समाज इंटर कालेज में होगी। आठ और नौ नवंबर को फुटबॉल टूर्नामेंट राजेंद्र गिरि स्टेडियम में व नौ नवंबर को शतरंज प्रतियोगिता जीडी गोयनका काॅलेज में होगी। 10 से 12 नवंबर को शाम 6 बजे बैडमिंटन अनिल वर्मा के सरायन नदी के पास बैडमिंटन कोर्ट में, 10 नवंबर को सुबह 8 बजे ताइक्वांडो स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में, 11 नवंबर को हॉकी टूर्नामेंट कृषक समाज इंटर काॅलेज में, 12 से 14 नवंबर को एथलेटिक्स प्रतियोगिता स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में होगी। समापन समारोह स्टेडियम में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें