फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे में बिके चार हजार एलईडी बल्ब

Fri, 08 Jan 2016 07:14 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सदर चौराहे पर कैंप लगाकर एलईडी बल्ब की बिक्री करने की बिजली विभाग की योजना को शहरवासियों ने हाथों हाथ लिया। महज सात घंटे में ही विभाग के चार हजार एलईडी बल्ब बिक गए। इससे उत्साहित बिजली विभाग के अधिकारियों ने शहर के उपकेंद्रों सहित 10 से 12 स्थानों पर ऐसे ही कैंप लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। बिजली खपत में कमी लाने के लिए अधिकारियों की दो से ढाई लाख एलईडी बल्ब की बिक्री करने की योजना है।
विज्ञापन

सदर चौराहे पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे कैंप का उद्घाटन बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने किया। उन्होंने एलईडी बल्ब की खूबियां बताईं। उन्होंने कहा कि 18 वॉट के सीएफएल की क्षमता के बराबर सात वॉट का एक एलईडी बल्ब है। इससे बिजली कम खर्च होती है और रोशनी भी ज्यादा मिलती है। कैंप में दो किलोवॉट विद्युत भार वाले उपभोक्ताओं को पांच और इससे ज्यादा विद्युत भार वाले उपभोक्ताओं को 10 एलईडी बल्ब खरीदना जरूरी था।
कैंप के आयोजन के साथ ही सुबह से ही एलईडी बल्ब खरीदने के लिए उपभोक्ता बिजली बिलों के साथ सदर चौराहे पर जुट गए। एसडीओ राहुल शर्मा ने बताया कि एक दिन में चार हजार एलईडी बल्ब बिक गए हैं। उपकेंद्रों के साथ ही शहर के कई स्थानों पर कैंप लगाकर एलईडी बल्ब की बिक्री की जाएगी, ताकि कम कीमत पर एलईडी बल्ब सभी को मिल सके। इस दौरान एसडीओ विक्की गौड़, आरबी सिंह, धर्मेंद्र आनंद, जेई मनोज पुष्कर समेत विभाग के तमाम कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें