इसी प्रकार ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस आठ से 12 फरवरी तक गोमती नगर से मैलानी के बीच और ट्रेन नंबर 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस मैलानी से गोमती नगर के बीच नौ से 13 फरवरी तक नहीं चलेगी।
चार दिनों तक होगी मुश्किल
लखनऊ रूट पर चार दिनों तक मुश्किल रहेगी। कारण यह है कि इस अवधि में लखनऊ रूट पर एक भी ट्रेन संचालित नहीं होगी। आमजन को इस दौरान लखनऊ जाने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ेगा, जोकि दुश्वारियों के साथ ही अधिक खर्चीला होगा।