मैलानी में खड़ी मैलानी-सीातपुर पैसेंजर ट्रेन
मैलानी। एनई रेलवे के लखनऊ मंंडल केे सीतापुर में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लखनऊ रूट की चार ट्रेनों का संचालन नौ से चौदह फरवरी तक बंद रहेगा।
एनई रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सीतापुर-सीतापुर सिटी के बीच पैच डबलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण ट्रेन नंबर 05493 शाहगढ़-डॉलीगंज पैसेंजर नौ से तेरह फरवरी तक, ट्रेन नंबर 05494 डाॅलीगंज-मैलानी पैसेंजर, ट्रेन नंबर 05491 मैलानी-सीतापुर और ट्रेन नंबर 05492 सीतापुर-मैलानी पैसेंजर का संचालन दस से चौदह फरवरी के बीच निरस्त रहेगा। इन ट्रेेनों का संचालन बंद होने से इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। संवाद