दुधवा की किशनपुर रेंज में दिखे चार बाघ। स्त्रोत वायरल फोटो
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क का पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद से लगातार किशनपुर व दुधवा में बाघ दिख रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम को जंगल सफारी करने गए सैलानियों को एक साथ चार बाघ दिखाई दिए, जो मस्ती कर रहे थे।
इनके फोटो वायरल हो रहे हैं। किशनपुर रेंज में इससे पूर्व एक बाघिन शावकों संग नजर आई थी। चार बाघ एक साथ दिखाई देने पर सैलानियों में खासा रोमांच दिखाई दिया। बाघों को एक साथ देखकर सैलानियों की जिप्सियों के पहिये थम गए और सैलानियों ने जमकर फोटो खींचे। गाइड व जिप्सी चालकों ने भी उनको इस एरिया के बारे में बताया और शीतकालीन जंगल सफारी के बारे में भी विस्तार से जानकारियां दीं। एक साथ चार बाघों के दिखने की चर्चाएं सैलानियों में होती रही।