फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते के चार पिल्लों को खा गया तेंदुआ

Mon, 19 Jan 2015 06:50 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण खीरी वनप्रभाग के मैलानी रेंज की महुरेना बीट से निकलकर एक तेंदुआ रविवार की रात जंगल से सटे जोखेपुर गांव में घुस गया। वहां उसने शिवदयाल के पालतू कुत्ते के चार पिल्लों को खा लिया। कुत्तों के भौंकने पर ग्रामीणों ने घर के बाहर निकल कर शोर मचाया। शोर सुनकर तेंदुआ गांव से चला गया। इससे लोगाें में दहशत है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को तेंदुए का शिकार हुए पिल्लों के अधखाए शव रात में ही गांव में पड़े मिले। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से तेंदुआ जंगल से निकलकर आबादी के आसपास चहल-कदमी कर रहा है। तेंदुआ शिकार की तलाश में अंधेरा होते ही लोगाें के घरों के किनारे छिपकर बैठ जाता है। इससे ग्रामीण रात भर सो नहीं पा रहे हैं। परेशान ग्रामीणों पूर्व प्रधान राकेश कुमार, राजू, अनिल, विपिन, सूरज, अमर सिंह, पवन कुमार, गजराज आदि  ने बताया कि तेंदुए की मौजूदगी के कारण पालतू पशुओं और गांव के छोटे बच्चों की जान का खतरा बना हुआ है। उधर इस संबध में डीएफओ साउथ नीरज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वन कर्मियों की टीम मौके पर रवाना की गई है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की ताकीद की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें