फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नयागांव में बिजली गिरने से चार लोग झुलसे

विज्ञापन
सीएचसी में आकाशीय बिजली से झुलसे व्यक्ति का इलाज करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदी (खीरी)। बारिश से बचने को नयागांव में प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन के पास बैठे चार ग्रामीण बिजली गिरने से झुलस गए। सभी को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह नयागांव के जर्जर प्राइमरी स्कूल में गांव के ही बलजीत (35), सुरेंद्र (40), विमलेश (30) और 45 वर्षीय अमरीक बारिश से बचने को बैठे थे। इसी समय जर्जर भवन से सटे पीपल के पेड़ पर बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आकर चारों गंभीर रूप से झुलस गए। आननफानन में सभी को सीएचसी लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। इससे पूर्व 26 जून को पड़री गांव में बिजली गिरने से दो सगे भाई आनंद और अभय राज की मौत हो गई थी। दो लोग जख्मी हो गए थे। बिजली इतनी तेज गिरी की पीपल का पेड़ झुलस गया। एसडीएम डाॅ. अवनीश कुमार ने बताया कि वह लखनऊ में हैं। नायाब तहसीलदार ताहिर परवेज को मौके पर भेजा गया है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें