फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गौरीफंटा मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे बंद रहा आवागमन

विज्ञापन
गौरीफंटा रोड पर पेड़ गिरने से लगी वाहनों की कतारें। संवाद
विज्ञापन
गौरीफंटा। सोमवार रात हुई बारिश से दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर दुधवा बैरियर से करीब छह किलोमीटर दूर एक पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। मंगलवार सुबह पांच बजे गौरीफंटा की ओर जाने वाले वाहन व बसें जंगल में गिरे पेड़ के कारण जाम में फंस गए। कई घंटे तक आवागमन बंद रहा। करीब नौ बजे पेड़ को काटकर हटाने के बाद ही आवागमन शुरू हो सका। इसके बाद जंगल में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। कुछ लोग अपने वाहनों से चंदन चौकी होकर बार्डर तक आए। रास्ता बंद होने से मालवाहक वाहन पलिया मार्ग पर खड़े दिखे। रास्ता शुरू होने पर वह यहां से रवाना हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें