फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती समेत चार लोग घायल, तीन की हालत नाजुक

Sat, 30 May 2026 01:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। लालजीपुरवा गांव के पास साइकिल से बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन घायल हो गए। 
विज्ञापन
घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर लालजीपुरवा गांव के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौरहरा में भर्ती कराया गया, जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक महादेव गांव निवासी प्रदीप (40 वर्ष) अपनी पत्नी रीना देवी (38 वर्ष) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 10 बजे लालजीपुरवा गांव के निकट अमेठी मोड़ पर उनकी बाइक भकुरहिया गांव निवासी संतराम (45) की साइकिल से टकरा गई। संतराम अपने पिता मालती (70) को साइकिल से लेकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन


साइकिल से टकराई थी बाइक 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दंपती समेत साइकिल सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी धौरहरा भिजवाया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवि सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप, संतराम और मालती की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रीना देवी को भी बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


लखनऊ ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम 
जिला अस्पताल में प्रदीप की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें