फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: झोंपड़ी पर निर्माणाधीन दीवार गिरने से चार लोग दबे

Mon, 03 Aug 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गिरा हुआ मलबा हटाती महिला। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
खमरिया। क्षेत्र के गांव दिलावलपुर में रविवार रात निर्माणाधीन दीवार पड़ोसी की झोंपड़ी पर गिर गई। इससे झोंपड़ी में सो रहा परिवार मलबे में दब गया। ग्रामीणों ने राहत कार्य कर चारों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी अशोक कुमार अपने मकान की पुरानी दीवार की मरम्मत करा रहे थे। रविवार रात करीब नौ बजे निर्माणाधीन दीवार का संतुलन बिगड़ने से वह पड़ोसी विक्रम लाल की झोंपड़ी पर गिर गई। हादसे के समय झोंपड़ी में माधुरी, उनके पुत्र विराज (10) और राज (8) सो रहे थे, जबकि विक्रम लाल झोंपड़ी के किनारे लेटे थे। दीवार गिरते ही चारों मलबे में दब गए।
धमाका और चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने फावड़ों और हाथों से मलबा हटाकर चारों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया ले जाया गया। सीएचसी अधीक्षक खमरिया डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि चार घायलों को अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद माधुरी और उनके पुत्र विराज की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य दोनों घायलों का उपचार सीएचसी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें