फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार की खाल और हड्डी के साथ चार नेपाली गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए तस्कर।
विज्ञापन
05एलकेएच401
विज्ञापन

गुलदार की खाल और हड्डी
के साथ चार नेपाली गिरफ्तार
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्र से धनगढ़ी आ रही एक जीप से गुलदार की खाल और दो किलो हड्डियां बरामद की हैं। साथ ही चार नेपाली लोगों को गिरफ्तार किया है।
कैलाली जिला पुलिस के डीएसपी वेदप्रकाश जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को गोदावरी नगर पालिका के तहत पुलिस पहाड़ी की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान करीब सवा 12 बजे धनगढ़ी आ रही एक जीप को चेकिंग के लिए रोका गया तो चालक ने जीप दौड़ा दी। पीछा करने पर कुछ दूरी पर पुलिस ने जीप को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो उसमें से एक गुलदार की खाल व दो किलो हड्डियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खाल लाने वाली जीप में सवार चार नेपालियों को भी गिरफ्तार किया है। जिन्होंने अपना नाम समीर ओली, टेक बहादुर रावत, धीरेंद्र रावत, राजेंद्र सिंह भंडारी बताया है। पकड़े गए लोगों को जिला वन विभाग के सुपुर्द किया गया है। जहां अब उनसे पूछताछ की जा रही है कि यह खाल कहां से लाई गई है और किसको देनी थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें