फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : खीरी में एनआईए ने पीएफआई से जुड़े संदिग्ध का घर तलाशा, पड़ताल जारी

Sat, 06 Aug 2022 12:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

UP News : पीएएफआई से जुड़े होने के शक में कुछ महीने पहले बाराबंकी से मोहम्मदी के युवक को गिरफ्तार किया गया था। तब वह बाराबंकी में अपने रिश्तेदार के घर पर था। एनआईए की टीम युवक को दिल्ली ले गई थी, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
एनआईए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ  इंडिया) से जुड़े लोगों की तलाश में मोहम्मदी क्षेत्र के देवीस्थान में एक संदिग्ध के घर छापामारी की। पीएएफआई से जुड़े होने के शक में कुछ महीने पहले बाराबंकी से मोहम्मदी के युवक को गिरफ्तार किया गया था। तब वह बाराबंकी में अपने रिश्तेदार के घर पर था। 

विज्ञापन


एनआईए की टीम युवक को दिल्ली ले गई थी, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। शुक्रवार को एनआईए की टीम मोहम्मदी पहुंची। यहां टीम स्थानीय स्तर से दो सब इंस्पेक्टर और दो महिला कांस्टेबल को लेकर युवक के देवी स्थान स्थित घर पहुंची। यहां टीम ने संदिग्ध के घरवालों से बात कर अन्य जानकारियां जुटाईं और चली गई। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब मसला जानने की कोशिश को गई तो एनआईए ने जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद एनआईए की टीम ने युवक को छोड़ दिया और उसे दिल्ली तलब किया है। दिल्ली में एनआईए के पास युवक का मोबाइल है, जिसे गिरफ्तारी के वक्त जब्त किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें