जनपद की चार मिलों ने शनिवार को 27 करोड़ का भुगतान किसानो के बैंक खातों में भेजा है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि गोला मिल ने दो करोड़ आठ लाख 97 हजार का भुगतान किया है। इसी तरह कुंभी चीनी मिल ने 12 करोड़, गुलरिया मिल ने 12 करोड़ और संपूर्णानगर मिल ने 1.47 करोड़ भुगतान किया है। उन्होंने बताया कि डीएम किंजल सिंह के आने (पांच फरवरी 2015) के बाद से अब तक 102.97 करोड़ का भुगतान कराया जा चुका है।