फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पिकनिक मनाने गए परिवार के 4 लोगों की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। पढुआ थाना क्षेत्र में बोकरिहा घाट पर सोमवार सुबह घाघरा नदी में एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। तेलियार गांव के किसान सुबोध श्रीवास्तव की बेटी उर्वशी उर्फ टिया (18) के जन्मदिन के मौके पर परिवार के लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे। उर्वशी का चचेरा भाई कान्हा (10) अचानक डूबा तो उसे बचाने की कोशिश में खुद उर्वशी, एक अन्य चचेरे भाई सत्यम (24) और बुआ सुशीला की भी डूबने से मौत हो गई। कान्हा की बहन नैनी को बचा तो लिया गया, मगर जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

उर्वशी के जन्मदिन पर शनिवार की रात घर पर ही पार्टी मनाई गई थी। इसमें तेलियार गांव में ही रहने वाले सुबोध के भाई बृजेंद्र और निर्मल उर्फ मंजीत, बहन सुशीला देवी उर्फ पच्चू, बृजेंद्र के दामाद अरविंद श्रीवास्तव निवासी सीतापुर और अन्य परिजन भी शामिल हुए थे। रविवार को सभी लोग घर पर ही रुके। पिकनिक मनाने के लिए इनमें से कुछ लोगों को अरविंद अपनी कार से सोमवार सुबह करीब आठ बजे बोकरिहा घाट पर लेकर पहुंचे। वहां सभी लोगों ने रील बनाई। इसके बाद नहाने लगे। तभी यह हादसा हो गया। 

सूचना पर पढुआ थाना पुलिस भी आ गई। ग्रामीणों ने एक-एक कर सभी को नदी से बाहर निकाला। उन्हें रमियाबेहड़ सीएचसी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उर्वशी, सत्यम, कान्हा और सुशीला को मृत घोषित कर दिया गया। सुशीला लखीमपुर खीरी में गन्ना विभाग में लिपिक थीं। एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने सीएचसी में पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें