फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार लाख कांवड़ियों ने गोला के भोला पर किया जलाभिषेक

विज्ञापन
गोला के पौराणिक शिव मंदिर मार्ग में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में सावन के तीसरे सोमवार पर आस्था का सैलाब उमड़ा। पौराणिक शिव मंदिर में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया।
शिव मंदिर के कपाट रात दो बजे ही खोल दिए गए। इतना विशाल जनसमूह देखकर अधिकारियों के पसीने छूट गए। अलीगंज रोड अंबेडकर तिराहे से लेकर पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ गृह तक श्रद्धालुओं का रेला यूं चल रहा था, जैसे भगवा चोला पहने आस्था की नदी बह रही हो। शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की और गोकर्ण तीर्थ में डुबकी लगाकर दान-पुण्य किया।
विज्ञापन

भीड़ को नियंत्रित करने और मेले की व्यवस्थाओं में एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, तहसीलदार सुखबीर सिंह, नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, सर्वेश यादव, सीओ अजेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद पांडे सहित बड़ी संख्या में पीएसी और पुलिस के जवान मौजूद रहे।
एसडीएम ने बताया कि अनुमान है कि सावन के तीसरे सोमवार चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। विधायक अमन गिरि ने मेला कार्यालय के कंट्रोल रूम, मेडिकल पटल, सुरक्षा पॉइंट आदि का निरीक्षण किया।



शिव मंदिर मार्ग में मची अफरा-तफरी
शिव मंदिर के मुख्य मार्ग में बड़े धर्मशाला के पास का बैरियर पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है। यहीं से गर्भगृह के लिए श्रद्धालु छोड़े जाते हैं। इस प्वाइंट पर कई बार अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह स्थिति संभाली। कई महिलाएं, युवतियां और उम्रदराज श्रद्धालु भीड़ में फंसकर अचेत हो गए। सुरक्षा कर्मियों ने मेला कार्यालय के मेडिकल पटल पर पहुंच कर उनका इलाज कराया।


भीड़ में श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी करते नजर आए वालंटियर
सावन के सोमवार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं को वालंटियर के तौर पर लगाया जाता है। अंबेडकर तिराहा, बरेली धर्मशाला बैरियर और शिव मंदिर निकास द्वार पर यह वालंटियर श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी करते नजर आए।


भीड़ के बीच विचरण करते नजर आए ''''नंदी''''
सावन मेले को लेकर के प्रशासन और नगर पालिका परिषद ने समुचित प्रबंध किया है, वहीं पर लापरवाही भी उजागर हुई। गोकर्ण तीर्थ और नीलकंठ मैदान परिसर में भीड़ के बीच छुट्टा विचरण करते गोवंशीय पशु नजर आए।




रोडवेज डिपो और पार्किंग स्थल बाहर होने से नंगे पांव चले शिव भक्त
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने को रोडवेज डिपो का संचालन कृषि उत्पादन मंडी समिति, मोहम्मदी रोड पर कंजा देवी स्थान से किया जा रहा है। रोडवेज डिपो और पार्किंग स्थलों की दूरी शिव मंदिर से करीब एक किलोमीटर की है। यहां से शिव भक्तों को नंगे पांव मंदिर आना जाना पड़ा।
विज्ञापन




हठधर्मिता पर उतारू ई-रिक्शा चालक
सावन के सोमवार पर शहर के अंदर ई-रिक्शा की मनाही है लेकिन चालक हठधर्मिता पर उतारू है। पिछले दोनों सोमवार पर यातायात पुलिस उप निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह ने कार्रवाई करते हुए ई रिक्शा चालकों से जुर्माना वसूला था, लेकिन तीसरे सोमवार भी ई-रिक्शा चलाते रहे। यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक ई-रिक्शों का चालान किया।

गोला के पौराणिक शिव मंदिर मार्ग में दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें