फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ब्राउन शुगर के साथ एक महिला समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। सीमा से लगे नेपाल की धनगढ़ी उपमहानगर पालिका में ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि जेल में अपने बेटे से मिलाई करने गई एक महिला के पास से भी पुलिस ने ब्राउन शुगर बरामद की है।
विज्ञापन

कैलाली के निरीक्षक खगेंद्र सांउद ने बताया कि जुगेड़ा गांव में एक मीट की दुकान से शेर बहादुर भंडारी व राकेश भट्ट को दुकान की तलाशी में 100 मिलीग्राम ब्राउन शुगर मिली। जबकि मनहेरा गांव में गोविंद राना को एक ग्राम सात मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया है। इसके अलावा धनगढ़ी की जिला जेल में मादक पदार्थ के मामले में जेल में बंद ओमप्रकाश अवस्थी से उसकी मां कमला देवी मिलने गई थी। बताया जाता है कि कमला देवी की तलाशी लेने पर उसके पास से पांच ग्राम 40 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। सभी को जिला पुलिस मुख्यालय लाकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें