बझेड़ा में तटबंध मरम्मत का काम जारी
ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत कुंवरपुर कलां के मजरा बझेड़ा में पिछले दिनों हुए कटान को देखते हुए तटबंध मरम्मत का कार्य लगातार चल रहा है। जहां मरम्मत का कार्य हुआ है, वहां नई मिट्टी होने के कारण धंस गई है। मजदूर तटबंध मजबूत करने में लगे हैं। 950 मीटर तटबंध की निगरानी जारी है। जहां से भी बांध कमजोर होने की आशंका दिखाई देती है, वहां पर सामग्री लगाकर बांध को मजबूत किया जा रहा है।