निघासन। गांव मुर्गहा में आग तापते के दौरान लगी आग से चार घर जल गए। हादसे में घरेलू सामान के अलावा 13 हजार रुपये भी जल गए।
गांव मुर्गहा निवासी गीता देवी रविवार की सुबह करीब छह बजे अपने घर पर आग ताप रही थीं। इसी बीच बिना आग बुझाये वह किसी अन्य काम में व्यस्त हो गईं। चिंगारी से भड़की आग से पड़ोसी छत्रपाल, जुग्गी बेवा ओमप्रकाश, अरविंद के घर जल गए। आग में गीता देवी के पांच हजार रुपये और सभी घरेलू सामान जल गया। अरविंद के आठ हजार और घरेलू समान, जुग्गी देवी के पांच हजार और सोने की झुमकी, चांदी की पायल आदि सामान जल गया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग बुझाई। ग्राम प्रधान अवधराम ने बताया कि सूचना के चार घंटे बाद देर से दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंची थी। तहसीलदार ने लेखपाल को भेजकर मौका मुआयना कराया है। संवाद