पसगवां। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव बौधीकलां में चौपहिया वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पर सवार चार लोग घायल हो गए।
मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम कचनार निवासी अमर सिंह, उनकी पत्नी नन्ही देवी, सुरेश और उनकी पत्नी जोशीला ई-रिक्शा से मोहम्मदी से अपने घर जा रहे थे। ग्राम बौधीकलां में ई-रिक्शा को चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे चारों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पसगवां लाया गया। यहां से अमर सिंह को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। संवाद